फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biparjoy: चक्रवात ‘बिपरजॉय’ छह घंटों में होगा गंभीर, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

Sun, 11 Jun 2023 06:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवात ‘बिपरजॉय’ अगले छह घंटे के दौरान अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार, इसके गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीं है। चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि अगले पांच दिनों में पश्चिमी राज्य में आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज बारिश भी हो सकती है। अपने ताजा पूर्वानुमान में, आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले 6 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से पहले, अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। 

आईएमडी के अनुसार, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) बिपारजॉय के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और 15 जून को एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पाकिस्तान और सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के पास पहुंचने की बहुत संभावना है।
विज्ञापन


अगले 5 दिनों में तटीय जिलों में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीं
चक्रवाती तूफान वर्तमान में पोरबंदर से 600 किमी दूर है। जैसे-जैसे यह करीब आएगा, पोर्ट सिग्नल चेतावनी उसके अनुसाद बदल जाएगी। अहमदाबाद आईएमडी केंद्र के निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार, चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया (कच्छ) से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है।



मछुआरों को अगले पांच दिन समुद्र में न जाने की चेतावनी 
मोहंती ने कहा कि मछुआरों को अगले पांच दिनों के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। चक्रवात उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसकी गति बदलकर उत्तर पूर्व की ओर होने की संभावना है। इसके बाद चक्रवात की गति उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें