फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर घुसपैठ: सेना, केंद्रीय बलों के व्हाट्सएप में सेंध; 13 समूहों में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की एंट्री

विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुपों में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) की एंट्री (सांकेतिक) - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सामरिक व्यवस्था से जुड़े कई दूसरे संगठनों के व्हाट्सएप ग्रुपों में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) की एंट्री हो गई है। ये 'पीआईओ' पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के सीक्रेट एजेंट होते हैं। इस साइबर घुसपैठ का मकसद, सेना और सीएपीएफ की इकाइयों की ऑपरेशनल सूचना, सामरिक प्रतिष्ठान, सैन्य गतिविधियों, रक्षा तैनाती और संवेदनशील जानकारियों से जुड़े आंकड़े एकत्रित करना है। 

अति संवेदनशील सुरक्षा नेटवर्क में सेंध... 

पिछले सप्ताह 17 नवंबर को कई सुरक्षा बलों ने अपने कार्मिकों को पाकिस्तानी 'आईएसआई' और उसके गुर्गों 'पीआईओ' की हरकतों से सतर्क रहने के लिए कहा है। सेना और दूसरे सुरक्षा बलों में इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा जवानों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। ये पीआईओ, इन बलों के व्हाट्सएप ग्रुप में घुसकर सैन्य गतिविधियों, अहम क्षेत्रों में तैनाती और अति संवेदनशील सुरक्षा नेटवर्क में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, सिविल डिफेंस पर्सनल से कहा गया है कि 'पीआईओ' कई व्हाट्सएप ग्रुपों में छिपकर बैठे हैं। उन्होंने खुद को फोर्स से जुड़ा व्यक्ति बताया है। 

इन व्हाट्सएप ग्रुपों में पीआईओ की मौजूदगी... 

  • सीडीएसी आईएसओ टीआरजी 18/11-20/11 
  • म्यूचल ट्रांसफर फर्स्ट 
  • एआर कमांडोज (टीसी, एनएसजी) 
  • 88 टीडी कोर्स एनएसजी 
  • ग्रुप ऑफ सीआरपीएफ 
  • डब्लूडब्लूडब्लू.डेफटेककॉन्क्लेव.कॉम:प्रमोटिंग विकसित भारत 
  • सिविल स्टाफ म्यूचुअल ग्रुप 
  • सीसीसी.288.कमांडो 
  • सिविल डिफेंस म्यूचुअल पोस्टिंग 
  • डिफेंस एम्पलाई फेडरेशन-ऑल इंडिया 
  • ऑल इंडिया ट्रांसफर ग्रुप 
  • इंडियन आर्म्ड फोर्स सिविलियन (म्यूचुअल ट्रांसफर)
  • ऑल इंडिया डिफेंस सिविलियन म्यूचुअल ट्रांसफर पोस्टिंग 

महिला पीआईओ बनीं डीआरडीओ वैज्ञानिक... 

हाल ही में सोनिया नाम की एक पीआईओ का मामला सामने आया है। उसमें महिला पीआईओ ने खुद को डीआरडीओ का वैज्ञानिक बताया। 'ऑल इंडिया डिफेंस सिविलियन म्यूचुअल ट्रांसफर पोस्टिंग' वाले व्हाट्सएप ग्रुप में पीआईओ सोनिया शामिल हो गई। एक सिविलियन स्टाफ के साथ उसने खूब बातचीत की। धीरे-धीरे महिला पीआईओ ने सिविल कर्मचारी को अपने जाल में फंसा लिया। पैसे लेकर उस कर्मचारी ने रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक कर दी। 

साइबर क्राइम को लेकर सजगता बरतें... 

इसके बाद बीआरओ सहित सभी सशस्त्र बलों और दूसरे संगठनों को सतर्क किया गया है। सभी बल और संगठन, अपने कर्मियों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताएं। वे कैसे सजग रहें, इस बाबत उन्हें ट्रेनिंग दें। संभव हो तो छोटे समूहों में साइबर क्राइम और खासकर पीआईओ को लेकर बताया जाए। सेना के अलावा विभिन्न सुरक्षा बलों और सीमा रोड संगठन 'बीआरओ' सहित रक्षा क्षेत्र के दूसरे संगठनों के सभी व्हाट्सएप ग्रुप का आडिट करें। यह काम ग्रुप एडमिन को सौंपा गया है। अज्ञात व्यक्तियों को ग्रुप से बाहर किया जाए। पुराने ग्रुप को समाप्त कर दें। उससे बाहर हो जाएं या संदिग्ध सदस्य को हटा दें। ये भी ध्यान रखा जाए कि कोई संवेदनशील जानकारी इन ग्रुपों में नहीं डाली जाएगी। उस बाबत व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई चर्चा न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें