फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी: ऑयल इंडिया के नेटवर्क पर साइबर हमला, 57 करोड़ की फिरौती मांगी

Thu, 14 Apr 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी/डिब्रूगढ़।

सार

शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी का नेटवर्क, सर्वर और ग्राहकों के कंप्यूटर नेटवर्क से बाहर हैं। हमलावरों ने एक कंप्यूटर में नोट से 57 करोड़ की फिरौती की मांग की है।
विज्ञापन
साइबर अटैक - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर हमले का शिकार हुए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ऑयल इंडिया लिमिटेड से 57 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। अधिकारियों ने बताया कि साइबर हमले के बाद असम में ऑनलाइन कामकाज बंद कर ऑफलाइन जारी रखा गया है।

विज्ञापन


कंपनी के प्रबंधक (सुरक्षा) सचिन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि साइबर हमला 10 अप्रैल को हुआ था, जबकि आईटी विभाग द्वारा 12 अप्रैल को जानकारी दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी का नेटवर्क, सर्वर और ग्राहकों के कंप्यूटर नेटवर्क से बाहर हैं। हमलावरों ने एक कंप्यूटर में नोट से 57 करोड़ की फिरौती की मांग की है।

कंपनीप्रवक्ता त्रिदेव हजारिका ने बताया कि सिस्टम को सही किया जा रहा है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। ऑनलाइन सिस्टम बंद है, लेकिन ऑफलाइन कामकाज जारी है। डाटा को ऑफलाइन सुरक्षित कर लिया गया है। जब आईटी सिस्टम विधिवत काम करने लगेगा तब फिर से अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें