फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर पायलट हिंदू न हुआ तो हवाई जहाज से कूद जाओगे क्या', कमेंट ने जीता लोगों का दिल

Wed, 31 Jul 2019 07:09 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Zomato Delivery Boy - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप 'जोमैटो' ने समाज में भड़काऊ संदेश देने वाले एक ग्राहक को करारा जवाब दे कर लोगों का दिल जीत लिया। इन दिनों भारतीय यूजर्स ट्विटर पर 'जोमैटो' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मंगलवार को एक ग्राहक ने जोमैटो से अपना ऑर्डर केवल इसलिए कैंसिल करवा दिया क्योंकि उसे पहुंचाने वाला डिलिवरी ब्वॉय गैर हिंदू था। इसके बाद जोमैटो ने जो जवाब दिया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन



 
 

दरअसल मंलगवार रात करीब साढ़े आठ बजे अमित शुक्ल नाम के ग्राहक ने जोमैटो से खाना मंगवाया, जिसे पहुंचाने का जिम्मा कंपनी ने अपने राइडर फयाज को दिया। इसके कुछ देर बाद अमित शुक्ल ने ट्वीट किया कि मैंने अभी-अभी जोमैटो से अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया, क्योंकि डिलिवरी के लिए एक गैर हिंदू राइडर लेकर आ रहा था, साथ ही जोमैटो ने राइडर बदलने या कैंसल करने पर पैसे लौटाने से भी इंकार कर दिया। ग्राहक ने ट्वीट में लिखा कि आप मुझे ऐसी कोई भी डिलिवरी लेने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते जो मैं नहीं लेना चाहता हूं। आप पैसे मत लौटाइए, बस मेरा ऑर्डर कैंसल कर दीजिए।

अमित की इस ट्वीट ने पहले तो खूब तूल पकड़ा, लेकिन बाद में जब जोमैटो ने इसका जवाब दिया तो सब देखते ही रह गए। जोमैटो ने लिखा कि भोजन का कोई धर्म नहीं होता, भोजन अपने आप में ही एक धर्म है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जोमैटो का यह जवाब आग की तरह तेजी से फैलने लगा और वायरल होने लगा। 
विज्ञापन

 

इसके बाद जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हमें भारत के विचारों और अपने साझेदारों व ग्राहकों पर गर्व है। अगर कोई भी व्यवसाय हमारे मूल्यों के रास्ते में आता है, तो उसे खोने में हमें कोई खेद नहीं है।
   

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग लगातार जोमैटो की ट्वीट को शेयर कर रहे हैं और रीट्वीट कर रहे हैं। देश भर में जोमैटो का खूब प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया:

एक यूजर ने लिखा कि जोमैटो को अपने सभी डिलिवरी ब्वॉय के नाम ही बदल देना चाहिए। 
 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हवाई जहाज का पायलट अगर गैर हिंदू हुआ तो विमान से कूद जाओगे क्या?
 

वहीं किसी ने तो अमित शुक्ल को खाना बनाने के लिए महाराज रख लेने की सलाह दे डाली, तो किसी ने कहा कि खुद ही अपने लिए खाना बना लो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें