500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने के बाद नए नोट बाजार में आ चुके हैं। आज (शुक्रवार) से एटीएम में पांच सौ और दो हजार के नए नोट निकलने का वादा सरकार ने किया था। जानिए कैसा है बैंक और एटीएम का हाल LIVE....
-नोटबंदी के बाद से पैसों की कमी को लेकर आम आदमी तो आम आदमी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आज बैंक की लंबी लाइन और भीड़ का सामना करना पड़ा।
#WATCH: Congress VP Rahul Gandhi at SBI (Parliament street), says have come here to withdraw Rs 4000, will stand with the people suffering pic.twitter.com/JNrsiKb8XA
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि पैसा पर्याप्त है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने कहा कि लोग धैर्य बनाए रखे।
Reserve Bank appeals to members of public to be patient & urges them to exchange their old notes at their convenience, anytime before Dec 30
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
-केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू एक डाकघर में हालात का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा, 'लोगों को मुश्किल तो हो रही है लेकिन वे सरकार की इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।'
True, there r queues at banks & post offices. But ppl say "they are happy even though there are temporary hardships. It's good 4 d country" pic.twitter.com/1KVEKYL4wH
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) November 11, 2016
-यूपी के देवरिया में सभी ATM बंद होने से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि जिले के 3 करेंसी चेस्ट में भी अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है।
दिल्ली के पहाड़गंज में सुबह से ही बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हैं। यह नजारा बैंक ऑफ बडौदा की शाखा के बाहर का है, जहां सुबह से ही लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा।
Serpentine queues outside a bank in Delhi's Paharganj, police reach the spot #DeMonetisation pic.twitter.com/azkMxUrXvK
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
-कोलकाता समाचार एजेंसी एएनआई को एक ग्राहक ने बताया कि एटीएम में अभी तैक कैश नहीं है। ग्राहक ने कहा कि अभी दो-तीन दिन लोगों को मुश्किल झेलनी पड़ेगी लेकिन सरकार का कदम अच्छा है।
-दिल्ली के यमुना विहार में केनरा बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा है।
#DeMonetisation : Huge crowd gathered outside Canara Bank in Delhi's Yamuna Vihar. pic.twitter.com/41D9zUStlk
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
-बैंकों में पैसा जमा करने या नोट बदलवाने के लिए गुरुवार से भी ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। पंजाब नेशनल बैंक की नोएडा सेक्टर 58 शाखा के बाहर करीब 200 लोग लाइनों में लगे हैं।
Long queue outside PNB branch Sector 58 Noida. #DeMonetisation pic.twitter.com/kks3QHy3rG
— S. Jai (@newmedia89) November 11, 2016
-नई दिल्ली के बसंत विहार मे एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी हैं।
Delhi: People wait in long queues for the ATM to open in Vasant Vihar #DeMonetisation pic.twitter.com/ycskuE3v5t
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
-भोपालः एक ग्राहक का कहना है, 'मैंने दो किलोमीटर के दायरे में सभी एटीएम चैक किए हैं, कोई भी काम नहीं कर रहा है।'
In 2 km radius have checked all ATMs, none of them are working, don't know what to do: Bhopal resident #DeMonetisation pic.twitter.com/mnB7ggaS5o
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016