फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा', सीटी रवि के मामले में बोले शिवकुमार

Sat, 21 Dec 2024 05:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस सीटी रवि को गिरफ्तार करने में प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रही।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में भाजपा एमएलसी सीटी रवि पर महिला और बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस बीच सीटी रवि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए। उनके इन आरोपों पर कर्नाटक क उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी। शिवकुमार ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सीटी रवि के साथ दुर्व्यवहार का दावा करके भाजपा एक मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, उनसे (भाजपा) पूछिए, उन्होंने (रवि) जो कहा वह सही था या नहीं। बाकी की बातों पर बाद में चर्चा करेंगे। इससे उनकी पार्टी और नेताओं के संस्कार के बारे में पता चलता है। अदालत में क्या हुआ, यह उन पर (रवि), पुलिस और उनके द्वारा किए गए अपराध पर छोड़ दिया गया है। मूल मुद्दा उनकी भाषा और संस्कार का है। 

भाजपा पर बरसे शिवकुमार
शिवकुमार ने आरोप लगाया कि विधान परिषद में भाजपा एमएलसी ने हेब्बलकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा, "भाजपा उनका (रवि) समर्थन कर रही है, क्योंकि वे पार्टी के सदस्य हैं। यह ठीक नहीं है। अगर कोई गलत है तो उसकी निंदा की जानी चाहिए। अगर किसी ने मेरी पार्टी में ऐसा किया होता तो मैं उसकी निंदा करता। अशोक (विपक्ष के नेता) उनका (रवि) समर्थन कर रहे हैं। वे इस अपराध में एक पक्ष हैं।" 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "यह उनकी पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व है। उन्हें कहना चाहिए कि उनकी पार्टी ऐसी ही है। हमें खुशी होगी। उन्हें अपने रत्न खुशी-खुशी अपने पास रखने दें। उन्हें बाहर न भेजें।" सीटी रवि के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और पुलिस पर दबाव डालने के आरोपों पर शिवकुमार ने कहा, "यह पुलिस का मामला है। मुझे कुछ नहीं मालूम। कुछ भी होता है, उसके लिएमुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है। वे मुझे याद किए बिना नहीं सो सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। उनके (रवि) अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल को छुपाने के लिए, वे अब पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं।"

राज्य गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस सीटी रवि को गिरफ्तार करने में प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रही। उन्होंने कहा, "मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इसपर बोलना उचित नहीं होगा।"

बता दें कि सीटी रवि को मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर द्वारा दायर अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी, यह कहते हुए कि गिरफ्तारी नियमों के अनुसार नहीं की गई थी। रिहाई के बाद सीटी रवि ने भी अपना पक्ष रहा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और उन्हें आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें