अगले साल मार्च तक कोलकाता से बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत तक नदी मार्ग से क्रूज सेवा शुरू हो सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह क्रूज सुंदरबन से होकर गुजरेगा। सूत्रों ने बताया कि अक्तूबर महीने में भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुद्दे पर सचिव स्तर की बातचीत हुई थी। इसमें अगले साल मार्च से नदी मार्ग से होकर बांग्लादेश और वहां से पूर्वोत्तर भारत तक एक क्रूज सेवा शुरू करने का फैसला किया गया। इसमें निजी कंपनियों को भी मौका दिया जाएगा।