फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF: 'सीआरपीएफ' हेडक्वार्टर में स्पेशल DG/ADG को मिली ये जिम्मेदारी, 13 ब्रांचों के आईजी पर रहेगा सुपरविजन

सार

'सीआरपीएफ' के सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित मुख्यालय में तैनात स्पेशल डीजी और एडीजी की ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अब फोर्स की विभिन्न 13 अहम शाखाओं के आईजी, उनके तय 'स्पेशल डीजी' या 'एडीजी' के सुपरविजन 'पर्यवेक्षण' में काम करेंगे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े केंद्रीय बल 'सीआरपीएफ' के सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित मुख्यालय में तैनात स्पेशल डीजी और एडीजी की ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अब फोर्स की विभिन्न 13 अहम शाखाओं के आईजी, उनके तय 'स्पेशल डीजी' या 'एडीजी' के सुपरविजन 'पर्यवेक्षण' में काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, स्पेशल डीजी और एडीजी को डीजी की तरफ से अन्य ड्यूटी भी दी सकती हैं। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ मुख्यालय में स्पेशल डीजी (ऑप्स) वितुल कुमार को सुपरविजन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदारियां मिली हैं। वे आईजी (ऑप्स), आईजी (इंटेलिजेंस), आईजी (कोबरा), आईजी (वीआईपी सिक्योरिटी) और आईजी (आरएएफ) के कामकाज पर नजर रखेंगे। दूसरे स्पेशल डीजी (प्रशासन), जकी अहमद के पास आईजी (एडमिनिस्ट्रेशन), आईजी (एस्टेब्लिशमेंट), आईजी (कम्युनिकेशन) और आईजी (मेडिकल) के सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

तीसरे स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) दीपक कुमार को ट्रेनिंग मुख्यालय और सीआरपीएफ अकादमी के सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजी (हेडक्वार्टर) संदीप खिरवार को अहम जिम्मेदारी मिली है। उनके सुपरविजन में आईजी (पर्स), आईजी (वर्क्स), आईजी (प्रोविजनिंग) और एफए, काम करेंगे। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शीर्ष अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी से फोर्स के कामकाज, तेज गति से होंगे। फाइलों के निपटारे में देरी नहीं होगी। इससे डीजी को फोर्स के पर्यवेक्षण एवं दूसरे अहम कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें