फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalism: सीआरपीएफ महानिदेशक बोले- अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है नक्सलवाद, मार्च तक देश से हो जाएगा खत्म

Thu, 19 Feb 2026 01:59 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय गृह मंंत्री ने  मार्च 2026 तक देश से नकस्लवाद खत्म होने की बात कही थी। इस पर  सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंंत्री ने पिछले साल एलान किया था कि मार्च 2026 तक देश से नकस्लवाद खत्म हो जाएगा। इसी बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह का एक बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि  गृह मंत्री अमित शाह के घोषणा के अनुसार मार्च तक देश से इस खतरे का उन्मूलन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Shivaji Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि, कई कांग्रेस नेताओं ने भी किया याद

नक्सलवाद ने अंतिम चरण में है

गुवाहाटी में बल की डीजी परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने पिछले साल अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियानों में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, "नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। जैसा कि हमारे केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की है, मार्च 2026 तक इसका पूरी तरह से उन्मूलन हो जाएगा।" सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान मणिपुर में सराहनीय काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- AI Summit 2026: इस एआई तकनीक ने खींचा सबका ध्यान, पीएम मोदी के भाषण को रियल टाइम साइन लैंग्वेज में बदला

उन्होंने कहा, "हमारी सेना एक निष्पक्ष एजेंसी के रूप में इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतने में सक्षम रही है।"सीआरपीएफ की वर्षगांठ परेड से पहले डीजी की परेड का आयोजन किया गया, जिसमें शाह शनिवार को शामिल होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें