फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Sun, 31 May 2020 09:11 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक ने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट आई। उन्होंने कहा कि डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) नॉर्थ ब्लॉक में स्थित अपने कंट्रोल रूम के काम की निगरानी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े थे।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार डीआईजी के साथ काम करने वाले दो लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि डीआईजी को इलाज के लिए आईसोलेशन कक्ष में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, मंत्रालय से जुड़े दो सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि वे अब ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें