फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF: खाई में बस गिरने से घायल हुए सीआरपीएफ जवानों का हालचाल जानने कमांड अस्पताल पहुंचेंगे डीजी जीपी सिंह

Thu, 07 Aug 2025 04:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CRPF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के दर्जनभर जवान घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो जवान शहीद हो गए हैं। सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही बस, गुरुवार की सुबह गहरी खाई में गिर गई थी। घायल हुए जवानों को सेना की उत्तरी कमांड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह, शुक्रवार को घायलों का हालचाल जानने के लिए उधमपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

  
सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन की एक बस में सवार होकर जवान, कदवा से बसंतगढ़ जा रहे थे। ये सभी जवान एक आपरेशन को खत्म करके लौटे थे। रास्ते में बस, हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। सभी घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस हादसे में शहीद होने वाले जवानों में सिपाही आनंद कोच, उम्र 27 वर्ष, निवासी मेघालय, बटालियन 137 और हवलदार अरविंद कुमार, उम्र 39 वर्ष, बटालियन 187, निवासी चंदौली उत्तर प्रदेश शामिल हैं। सीआरपीएफ के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, डीजी जीपी सिंह ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे शुक्रवार की सुबह, उधमपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें