फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 महीनों से भारत-पाक के बीच बंद बस सेवा होगी बहाल, शुरू होगा व्यापार

Mon, 06 Nov 2017 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
करीब चार महीने से भारत और पाकिस्तान के बीच बंद व्यापार और बस सेवा एक बार फिर से बहाल होने वाली है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और रावलकोट के बीच चलने वाली यह बस सेवा बीते 17 महीनों से बंद थी। एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि इसी हफ्ते फिर से यह बस सर्विस शुरू होने जा रही है।  
विज्ञापन


दोनों देशों के रिश्तों में यह बदलाव भारत द्वारा पाकिस्तानी मरीजों को मेडिकल वीजा दिए जाने के बाद से आया है। इसके अलावा बीते हफ्ते दोनों देशों में कई कैदियों और मछुआरों को रिहा किया है।

ये भी पढ़ेंः भारत के विरोध के बावजूद PoK में पॉवर प्रोजेक्ट में तेजी लाएगा चीन
 
क्रोस-बॉर्डर व्यापार से दोनों देशों के रिश्ते पर पड़ी कड़वाहट को दूर कर आपसी विश्वास को मजबूत करेगा। दोनों देशों के बीच उरी-मुजफ्फराबाद के रास्ते व्यापार होता है, लेकिन अगस्त में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आने वाले ट्रकों में कई अवैध ड्रग्स पकड़े थे जिसके बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर और पीओके विभाजित परिवारों के बीच व्यापार और यात्रा को सुगम बनाने के लिए अप्रैल, 2005 में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद और पुंछ-रावलकोट के बीच 20 जून, 2006 को बस सेवा शुरु की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें