फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकर भागे बदमाश हादसे में घायल, एक की हुई मौत

Wed, 27 Jul 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मवाना (मेरठ)
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी फाइनेंस कंपनी के कैशियर से मंगलवार को खेड़ी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाश बैग छीनकर बाईपास की ओर फरार हो गए। बाईपास चौराहे पर तीनों बदमाश बिजनौर की ओर से आ रही एक कार से टकराकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को इलाज के लिए मेरठ ले जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला मुन्नालाल निवासी कृष्ण कुमार फलावदा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कैशियर है। दोपहर 12 बजे वह फलावदा जाने के लिए गांव खेड़ी से कुछ आगे मंदिर पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचा दिखाते हुए कृष्ण कुमार से बैग छीनकर फलावदा की ओर भाग गए। फलावदा बाईपास चौराहे पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर इंडिगो कार से टकरा गई। इससे तीनों बदमाश गंभीर रुप से घायल हो गए।

उधर, टक्कर लगने से इंडिगो कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई, इससे मुजफ्फरनगर निवासी कार सवार कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी शीतल और पुत्री अंकिता घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए बाइक सवार तीनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और कारतूस मिला।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि तीनों बदमाश अभी बैग छीनकर भागे थे। कृष्ण से लूटा गया बैग टीटू के कंधे से बंधा हुआ था। उधर, मौके पर लूट का शिकार कृष्ण भी मौके पर पहुंच गया। उसने बदमाशों की शिनाख्त की। पुलिस तीनों को इलाज के लिए लेकर मेरठ जा रही थी। रास्ते में एक बदमाश टीटू पुत्र रामफल निवासी बड़ा गांव फलावदा ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए अन्य बदमाशों में अजय पुत्र रामफल और अमर पुत्र नेपाल निवासी बड़ा गांव फलावदा हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

तीसरी बार हुई घटना

कृष्ण के साथ लूट की यह तीसरी घटना है। कृष्ण ने बताया कि उसके साथ पहले भी दो घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बैग में अक्सर कैश होता था, मंगलवार को जब लूट की घटना हुई तो बैग में केवल कागजात थे।

हादसे में मौत का शिकार हुआ युवक टीटू और घायल हुआ अजय सगे भाई हैं। लूट का शिकार हुए कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मुजफ्फरनगर निवासी कृष्ण कुमार ने भी बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार परिजन पीएम हाउस पर पहुंचे हैं। तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस संबंध में फलावदा समेत जिले के अन्य थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष मवाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें