फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: राज्यपाल रवि ने स्टालिन सरकार पर बोला हमला, कहा- राज्य में न्याय प्रणाली पूरी तरह से विफल

Mon, 13 Feb 2023 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राज्यपाल रवि ने कहा, हमें प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि उनकी वजह से, हर कोई डॉ. आंबेडकर के बारे में सोचने लगा है। उन्होंने कहा कि विभाजन को टाला जा सकता था, अगर हमने संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर की बात मानी होती।
विज्ञापन
राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार को स्टालिन सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, राज्य में दलितों के खिलाफ अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य सरकार दलितों के खिलाफ कथित अपराधों को रोकने में विफल रही है और यहां आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से धराशायी हो गई है। 

विज्ञापन


उन्हाेंने मोदी@20 (ड्रीम्स मीट डिलीवरी) पुस्तक के तमिल संस्करण के मौके पर कहा, हमारे राज्य में हम सामाजिक न्याय के बारे में बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन आप दलितों के खिलाफ कुछ अत्याचार की खबरें सुनते हैं।

पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करें
राज्यपाल रवि ने कहा, हमें प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि उनकी वजह से, हर कोई डॉ. आंबेडकर के बारे में सोचने लगा है। उन्होंने कहा कि विभाजन को टाला जा सकता था, अगर हमने संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर की बात मानी होती। जब अंग्रेजों ने देश को विभाजित करने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक अलग निर्वाचक मंडल बनाने की कोशिश की तो आंबेडकर किसी चट्टान की तरह खड़े थे। उन्होंने  इसकी अनुमति नहीं दी। रवि ने कहा, जब मुस्लिम नेताओं ने एक अलग पाकिस्तान की मांग की, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं ने सोचा कि इसे प्रबंधित किया जा सकता है। अगर हमने आंबेडकर की बात सुनी होती, तो विभाजन को टाला जा सकता था, यह उतना दर्दनाक नहीं होता। राज्यपाल ने आगे कहा, पहले लोग बीआर आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल सिर्फ राजनीति के लिए करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें