फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेहला रशीद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर, सेना और सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप

Mon, 19 Aug 2019 11:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेहला राशिद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जेएनयू की छात्रनेता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली में एक आपराधिक शिकायत दायर की गई है। जिसमें कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

 

वहीं शेहला रशीद के ट्वीट पर भारतीय सेना ने जवाब दिया है। शेहला रशीद ने रविवार को कश्मीर के हालात को लेकर 10 ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में हालात बेहद खराब है।  भारतीय सेना ने ट्वीट कर उनके दावों को बेबुनियाद बताया है।
 


भारतीय सेना ने ट्वीट किया, 'शेहला रशीद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और खारिज हैं। ऐसी असत्यापित और फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा अनसुनी आबादी को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शेहला रशीद ने कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर 10 ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में दावा किया कि वहां हालात बेहद खराब है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें