ओडिशा में क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार को कटक जिले के पास एक संगठित कार्गो चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान साढ़े 13 लाख रुपये से अधिक कीमत की लो ऐश मेटालर्जिकल (एलएएम) कोक जब्त की गई। इस मामले में इस रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने इसकी जानकारी दी।