फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा विदेशियों के गोद लेने के लिए बनाएं गाइड लाइन

Mon, 14 Mar 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने विदेशियों द्वारा बच्चों को गोद लेने से संबंधित दिशानिर्देश बनाने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने यह जिम्मेदारी सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी (सीएआरए) को दी है। चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीएआरए को तीन महीने के भीतर दिशा निर्देश तैयार करने के लिए कहा है। पीठ ने साफ किया कि सीएआरए द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का सभी राज्यों को पालन करना होगा। पीठ ने कहा कि देश के बाहर और भीतर गोद लेने के अलग-अलग नियम बनाने की जरूरत है।  
विज्ञापन


अदालत एक एनजीओ द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि मौजूदा नियम कमजोर है। मौजूद कानून में मानव तस्करी का खतरा रहता है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कई विदेशी भारत में बच्चों को गोद लेते हैं और बाद में उन्हें देह व्यापार या अन्य किसी गैर कानूनी धंधों में लगा दिया जाता है।

याचिका में कहा गया है कि भारतीय केलिए यह कानून सख्त है लेकिन विदेशियों के लिए कानून सख्त नहीं है।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर गोद लेने को लेकर कोई भ्रष्टाचार का मामला हुआ है और इसे लेकर कुछ साक्ष्य हैं तो याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें