फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: शाह आज पुणे में सीआरसीएस के डिजिटल पोर्टल का करेंगे शुभारंभ, सहकारी क्षेत्र में व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 06 Aug 2023 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोर्टल डैशबोर्ड बनाने में युवाओं की भागीदारी और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए ‘हैकथॉन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। साथ ही सभी राष्ट्रीय सहकारी समितियों और बहु-राज्य सहकारी समितियों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे। 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि विजन में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ करने के लिए अनेक पहल की है।

इसी कड़ी में सहकारी क्षेत्र में व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के एक महत्वपूर्ण कदम के तहत बहु-राज्य सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक कार्यालय का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। इस पहल के मुख्य उद्देश्यों में पूरी तरह से कागज रहित व्यवस्था लागू करना, बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम (एमएससीएस अधिनियम) और सॉफ्टवेयर के माध्यम से नियमों का स्वचालित अनुपालन सुनिश्चित करना, व्यापार करने में आसानी को बढ़ाना, डिजिटल संचार को सक्षम करना, पारदर्शी प्रसंस्करण सुनिश्चित करना शामिल है। 

पोर्टल डैशबोर्ड बनाने में युवाओं की भागीदारी और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए ‘हैकथॉन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। साथ ही सभी राष्ट्रीय सहकारी समितियों और बहु-राज्य सहकारी समितियों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे। 

देश में 1550 से अधिक एमएससीएस पंजीकृत

विज्ञापन

देश में 1550 से अधिक एमएससीएस पंजीकृत हैं। बहु-राज्य सहकारी समितियों की सभी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने और एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय पंजीयक कार्यालय का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें