फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के नेटवर्क पर वार: अमित शाह करेंगे कल एएनटीएफ सम्मेलन का उद्घाटन, ड्रग्स की समस्या से निपटने पर रहेगा जोर

Mon, 21 Sep 2026 03:13 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एएनटीएफ प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में नारकोटिक्स कंट्रोल (2026-29) के विजन डॉक्यूमेंट पर हुई प्रगति और देश में नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए की गई कोशिशों पर ध्यान दिया जाएगा। यह जानकारी सरकारी बयान के अनुसार है। 
विज्ञापन


दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ संबंधित सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बैठक में किस पर होगी चर्चा? 
इस बैठक में केंद्र सरकार के सप्लाई कम करने, मांग कम करने और नुकसान कम करने के उपायों को मजबूत करने की रणनीतियों की पहचान करने और उन्हें अपनाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


बयान में क्या बताया गया है? 
बयान में कहा गया है, 'संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी' की थीम पर आधारित यह कॉन्फ्रेंस हाल ही में जारी नारकोटिक्स कंट्रोल (2026-29) के विजन डॉक्यूमेंट में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एएनटीएफ को सौंपे गए लक्ष्यों की प्रगति और देश भर में ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की समस्या से निपटने के लिए संबंधित हितधारकों की ओर से की गई पहलों और प्रयासों पर केंद्रित होगी।'

शाह ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए टीवी कमर्शियल भी जारी करेंगे। इसके साथ ही लखनऊ और देहरादून में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोन के नए कॉम्प्लेक्स की आधारशिला भी रखेंगे।

कितने सेशन आयोजित किए जाएंगे? 
कॉन्फ्रेंस के दौरान आठ टेक्निकल सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विजन डॉक्यूमेंट के तहत संस्थागत तंत्र, ड्रग-तस्करी नेटवर्क और कार्टेल को खत्म करना, मांग कम करना और पुनर्वास, प्रवर्तन की प्रभावशीलता, प्रीकर्सर और सिंथेटिक ड्रग्स, अवैध खेती और वैकल्पिक फसलें, और डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी जांच शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि ये सेशन विजन डॉक्यूमेंट के चार रणनीतिक स्तंभों है।
1) प्रवर्तन, खुफिया जानकारी और संचालन।
2) प्रीकर्सर और सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण। 
3) मांग और नुकसान में कमी और
4) क्षमता निर्माण और समन्वय के अनुरूप हैं।

बयान में कहा गया है कि इन चर्चाओं से भाग लेने वाले राज्यों, विभागों और एजेंसियों को अगले तीन वर्षों में देश भर में ड्रग तस्करी से निपटने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है, 'कार्यक्रम के दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एएनटीएफ  को सम्मानित भी किया जाएगा और साथ ही एनसीबी की नई वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।'
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें