फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: संघ के दफ्तर के बाहर बम धमाके के बाद सीपीएम ऑफिस में लगी आग

Fri, 03 Mar 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
संघ दफ्तर के बाहर बम धमाके में घायल एक व्यक्ति
विज्ञापन
केरल के कोझीकोड शहर में बीती रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर के बाहर एक बम धमाके के बाद अब सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के ऑफिस को आग लगाने की खबर आ रही है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक सीपीएम के कोझीकोड शहर के ऑफिस में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया है।
विज्ञापन


इस बीच केरल के पलक्कड़ जिले से दो DYFI कार्यकर्ताओं की हत्या की खबर आ रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शिकायत दर्ज की है।

बता दें कि बीती रात आरएसएस दफ्तर के बाहर दो बाइक सवारों ने बम से हमला किया। इस धमाके में 4 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, धमाका नाडापुरम के आरएसएस दफ्तर के पास हुआ। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हमले के बाद संघ विचारक राकेश सिन्हा ने केरल के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, 'केरल में सीपीएम कार्यकर्ताओँ के हिसंक गतिविधियों को केरल मुख्यमंत्री संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ बढा़वा देते हैं।' राकेश सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री को तुरंत केरल जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेना चाहिए और केरल सरकार को निर्देश जारी करने चाहिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि यह हमला दो बाइक सवारों ने किया। अचानक वे दफ्तर के पास आए और देसी बम फेंक कर फरार हो गए। घायल आरएसएस के कार्यकर्ताओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राज्य में इससे पहले भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था।

31 जनवरी को सीपीएम के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला करने की खबरें भी सामने आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हुए हमलों की निंदा की थी। इस घटना के बाद आरएसएस ने केंद्रीय गृह मंत्रायल से हस्ताक्षेप करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें