केरल की नई सरकार में केके शैलजा को शामिल नहीं करने पर माकपा ने बुधवार को सफाई पेश की। सोशल मीडिया पर छिड़े जबर्दस्त अभियान के बीच राज्य की लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री को कैबिनेट से बाहर रखने पर माकपा ने कहा कि यह राजनीतिक और सांगठनिक फैसला है और इस फैसले पर दोबारा विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
माकपा राज्य इकाई के नेता ए विजयराघवन ने कहा कि पार्टी के इस फैसले पर नेतृत्व पहले ही साफ कर चुका है। पार्टी को अपना राजनीतिक हित भी देखना है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते उसे राज्य का हित भी देखना है। इसलिए पार्टी ने गहन मंथन के बाद यह फैसला लिया है।