फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में माकपा विधायक एन विजयन पिल्लै का कोच्चि के अस्पताल में निधन

Sun, 08 Mar 2020 07:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
एन विजयन पिल्लई का कोच्चि के अस्पताल में निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन
केरल के विधायक एन विजयन पिल्लै का रविवार तड़के कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने पिल्लै के निधन की जानकारी दी। पिल्लै के परिवार में उनकी पत्नी एवं तीन बच्चे हैं। वह कोल्लम जिले के चवारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


पिल्लै ने 1979 में पंचायत सदस्य के तौर पर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2000 में जिला पंचायत का सदस्य चुना गया था। वह वरिष्ठ नेता अरविंदाक्षन के नेतृत्व में सीएमपी के एक धड़े के नेता थे। उन्होंने एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर चवारा से 2016 विधानसभा चुनाव जीता था।

सीएमपी अरविंदाक्षन के माकपा में विलय के बाद वह माकपा सदस्य बन गए थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह चवारा में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें