फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला हिंसा में अबतक 1700 गिरफ्तार, भाजपा और CPI नेता के घर बम से हमला

Sat, 05 Jan 2019 08:54 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
विज्ञापन
सीपीआई(एम) विधायक के घर पर बम फेंका गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

सबरीमला मंदिर में 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर हिंसा अब भी जारी है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा सांसद के पैतृक मकान पर शनिवार को एक देशी बम फेंका और यहां स्थित आरएसएस कार्यालय को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि हिंसा की इन घटनाओं से कुछ ही घंटे पहले अज्ञात लोगों ने माकपा विधायक ए एन शमशीर और पार्टी के कन्नूर जिला के पूर्व सचिव पी शशि के घरों पर देशी बम फेंके थे।

विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि भाजपा से राज्यसभा सदस्य वी मुरलीधरण के पैतृक मकान पर शनिवार तड़के यह हमला हुआ हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मुरलीधरण ने बताया कि तलासरी के पास वदियिल पीड़िकिया स्थित उनके पैतृक मकान पर हमला हुआ हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

आंध्रप्रदेश में मौजूद सांसद ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हमले के वक्त मेरी बहन, जीजा और उनकी बेटी घर में मौजूद थे।”  पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह परियारम इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय को आग लगा दी।
विज्ञापन


पिछले साल सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से पहली बार बुधवार को मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर केरल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

मुरलीधरण ने माओवादियों से संपर्क रखने वाली दो महिलाओं को पुलिस सुरक्षा में सबरीमला मंदिर पहुंचाए जाने के ‘षड्यंत्र’ की एनआईए से जांच कराने की मांग की है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 1,700 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए शनिवार सुबह शशि ने कहा कि उनके मकान पर फेंके गए “शक्तिशाली” बम से इमारत को नुकसान पहुंचा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें