फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में तीन सीट दिए जाने पर भाकपा नाराज

Sat, 10 Nov 2018 06:10 AM IST
भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
भाकपा (एम)
विज्ञापन
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में भाकपा को तीन सीट दिए जाने के कांग्रेस की एकतरफा ‘‘घोषणा’’ पर वामदल ने असंतोष प्रकट किया है। पार्टी की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाकपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा की गयी एकतरफा घोषणा पर असंतोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन में भागीदार भाकपा ने तीन सीट दिए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए इसे पार्टी के प्रति नाइंसाफी कहा। भाकपा के प्रदेश सचिव सी वेंकट रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने कम से कम पांच सीटों के लिए कहा था। केवल तीन सीट देना नाइंसाफी है।

वेंकट रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के जना रेड्डी को अपनी शिकायत के बारे में बताया है, जिस पर उन्होंने पार्टी आलाकमान के समक्ष मामले को रखने का वादा किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें