दिल्ली की आबोहवा दिसंबर में पिछले चार साल में सबसे अच्छी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस साल दिसंबर में पिछले चार साल की तुलना में वायु प्रदूषण सबसे निचले स्तर पर रहा। सीपीसीबी के मुताबिक दिसंबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 रहा।
पिछले साल यह 337, 2018 में 360 और 2017 में यह 316 था। इस साल दिसंबर में कुल चार गंभीर वायु गुणवत्ता वाले दिन रहे जबकि 2019, 2018 और 2017 में हर बार आठ दिन गंभीर वायु गुणवत्ता वाले थे। वहीं इस बार सबसे अधिक एक्यूआई 433 तक गई जो कि चार सालों में सबसे कम था। दिसंबर 2019 में यह 446, 2018 में 450 और 2017 में 469 थी।