फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविन एप : वित्त मंत्री सीतारमण ने कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश की

Sun, 11 Jul 2021 02:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविन मंच दूसरे देशों के साथ साझा करने की पेशकश करते हुए कहा कि मानवीय जरूरतें व्यावसायिक लाभ से पहले आती हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया कि जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के दूसरे दिन सीतारमण ने महामारी के दौरान समावेशी सेवा वितरण के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने में भारत के सफल अनुभव को साझा किया।

ट्वीट में बताया गया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी साझा की कि कैसे कोविन ऐप्लिकेशन ने हमारे टीकाकरण के स्तर व दायरे में कुशलता के साथ मदद की और भारत ने मानवीय जरूरतों को व्यावसायिक लाभ से पहले रखते हुए सभी देशों के लिए यह मंच नि:शुल्क उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों की चर्चाएं अर्थव्यवस्था में सुधार, स्थायी वित्त और अंतरराष्ट्रीय कराधान के लिए नीतियों पर केंद्रित थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें