कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई एक 29 वर्षीय महिला ने बुधवार को मुंबई के नायर हॉस्पिटल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह के वक्त की है, जब महिला ने कथित रूप से दुपट्टे की सहायता से वार्ड संख्या 25 के बाथरूम में फांसी लगा ली।
बता दें कि देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां आज कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 66 मुंबई से और 44 पुणे से हैं। इसके बाद राज्य में अब तक सामने आए मरीजों की कुल संख्या 2801 हो गई है।