फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 74.30 फीसदी हुई, मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत

Fri, 21 Aug 2020 04:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार को 74 फीसदी से अधिक हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में 62,282 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई। मंत्रालय के अनुसार, इन्हें मिला कर अब तक कोविड-19 के 21.5 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


अब तक देश में कुल 21,58,946 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह संख्या वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या से 14,66,918 अधिक है। वहीं, कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 1.89 फीसदी रह गई है। गुरुवार को 8,05,985 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद इसकी कुल संख्या 3,34,67,237 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 फीसदी हो गई है। इसके अलावा 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 फीसदी से अधिक है। वर्तमान में कोविड-19 के 6,92,028 सक्रिय मरीज हैं। यह संक्रमण के कुल मामलों का 23.82 फीसदी है।
विज्ञापन


मरीजों के ठीक होने की दर 17 जून को 52.8 फीसदी थी जो 16 जुलाई को बढ़कर 63.24 फीसदी हो गई थी। आज की तारीख में यह दर 74.30 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा, 'भारत में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर वैश्विक औसत से कम है। यह लगातार कम हो रही है। वर्तमान में यह दर 1.89 फीसदी है।'

दिल्ली में मरीजों के ठीक होने की दर सर्वाधिक 90.10 फीसदी है। दिल्ली के बाद तमिलनाडु में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 83.50 फीसदी, गुजरात में 79.40, तेलंगाना में 77.40, राजस्थान में 76.80, पश्चिम बंगाल में 76.50, बिहार में 76.30 और मध्यप्रदेश में 75.80 फीसदी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें