फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: आम सर्दी-बुखार जैसा रह जाएगा कोरोना संक्रमण! अगले 10 दिनों तक बढ़ेंगे केस, फिर आने लगेगी गिरावट

Wed, 12 Apr 2023 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona Update - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत वाली खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस अब खत्म होने की कगार पर है। यह जल्द ही सर्दी-जुकाम जैसे वायरल जैसा हो जाएगा। अगले 10 दिनों तक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इसके बाद मामले कम होने लगेंगे। बताया गया कि देश में भले ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, अस्पताल में भर्ती  होने के हालात कम बन रह हैं। मामलों में मौजूदा वृद्धि XBB.1.16 वैरिएंट की वजह से हो रही है। यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है।

विज्ञापन





यह भी पढ़ें- Covid-19: दुनिया के टॉप-3 सबसे संक्रमित देशों में फिर आया भारत, क्या यह कोरोना की चौथी लहर की आहट? जानें


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है। इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है। ओमिक्रॉन और इसके उपस्वरूप अब भी प्रभावी स्वरूप बने हुए हैं। हालांकि अधिकांश स्वरूपों में बहुत कम या कोई महत्वपूर्ण संप्रेषणीयता, रोग की गंभीरता या प्रतिरक्षा बचाव नहीं है। एक्सबीबी.1.16 की पूर्व मौजूदगी इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड का उत्पादन शुरू किया
इस बीच  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदर पूनावाला ने बुधवार को कहा कि संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर इसने कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी के पास कोवावैक्स टीके की 60 लाख ‘बूस्टर’ खुराक पहले से उपलब्ध है। वयस्क व्यक्तियों को ‘बूस्टर’ खुराक लेनी चाहिए। कोविड-19 के टीकों की कमी से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि टीके के विनिर्माता तैयार हैं, लेकिन इसकी मांग नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें