फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: पुड्डुचेरी की पहली संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Sun, 29 Mar 2020 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पुड्डुचेरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी से एक राहत देने वाली खबर आई है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मरीज 68 वर्षीय महिला की हालत में अब सुधार हो रहा है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि महिला को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माहे जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 68 वर्षीय महिला की ताजा रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब वह जल्द ही डिस्चार्ज कर दी जाएंगी।

अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि संक्रमित महिला की बहू जो एहतियात के तौर पर सरकारी अस्पताल में क्वारंटीन की गई थी, जांच के बाद उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
विज्ञापन


वहीं रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक मोहन कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं को एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।

बता दें कि यह 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला इसी माह की शुरूआत में सऊदी अरब में धार्मिक यात्रा में शामिल होकर भारत लौटी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने और जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें