फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#कोरोना से जंग: डेंगू में कारगर आयुर्वेदिक दवा से खोजा जाएगा कोरोना का इलाज

Wed, 22 Apr 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला , नई दिल्ली
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
विज्ञापन
पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में कोरोना वायरस पर परीक्षण शुरू होने के बाद अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) भी अनूठा प्रयोग करने जा रहा है। आयुर्वेद से वायरस पर शोध होगा। बीएचयू के वैज्ञानिकों ने डेंगू में कारगर फीफाट्रोल पर अध्ययन करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस पर पहली बार इन जड़ी बूटियों की ताकत का आकलन किया जाएगा। तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में गठित टास्क फोर्स तक इन वैज्ञानिकों का आवेदन भी पहुंच चुका है।

एम्स से मिल चुकी है हरी झंडी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भी इस पर अध्ययन कर चुका है जिसमें यह साबित हुआ है कि इंसान की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में यह काफी कारगर है।  टास्क फोर्स के सदस्य व आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएचयू से आवेदन प्राप्त हुआ है। जल्द ही इसकी मंजूरी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि पीएमओ के निर्देश मिलने के बाद आयुर्वेद वैज्ञानिकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। भारत सरकार की फॉर्माकोपिया समिति के पूर्व सदस्य व बीएचयू के विभागाध्यक्ष डॉ. केएन द्विवेदी ने बताया कि अभी तक वायरस पर आयुर्वेद का ट्रायल पहली बार भारत प्रयोग करने जा रहा है।

क्या है फीफाट्रोल

आयुर्वेदिक एंटीबॉयोटिक के रूप में जाना जाने वाला फीफाट्रोल 13 जड़ी बूटियों से तैयार एक एंटी माइकोबियल फाॅर्मूला है जिसमें शामिल पांच प्रमुख बूटियों में सुदर्शन वटी, संजीवनी वटी, गोदांती भस्म, त्रिपुवन कीर्ति रस और मत्युंजय रस शामिल हैं। जबकि आठ औषधियों के अंश मिलाए गए हैं जिनमें तुलसी, कुटकी, चिरायता, मोथा गिलोय, दारुहल्दी, करंज व अप्पामार्ग शामिल हैं।

वैक्सीन बनाने में जुटी छह कंपनियां

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आयुर्वेद और एनआईवी के अलावा भी कई मेडिकल रिसर्च कॉलेज व संस्थाएं कोरोना को लेकर शोध कर रही हैं। इस समय छह भारतीय कंपनियां पहला कोविड वैक्सीन तैयार करने में जुटी हैं। इनमें भारत बॉयोटेक, इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स लिमिटेड, मायन्वेक्स, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, जाइडस कैडिला, बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड शामिल हैं। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का भी कहना है कि दुनिया में वैक्सीन निर्माण को लेकर भारत सबसे बड़ा केंद्र है।

डेंगू में बहुत कारगर रही है दवा

बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कमल नयन द्विवेदी ने बताया कि डेंगू के मरीजों को जब फीफाट्रोल दी गई तो महज तीन दिन में ही मरीजों में प्लेटलेट्स दोगुनी हो गईं। इतना ही नहीं अध्ययन में यह भी साबित हो चुका है कि कमजोर लिवर को भी यह ताकतवर बनाता है।

कोरोना को हराएगा ये 3डी प्लान

विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए आयुष मंत्रालय ने 3डी प्लान तैयार किया है...

  • बचाव करने वाली दवाएं
  • इलाज करने वाली दवाएं
  • खाद्य पदार्थ के जरिए कोविड प्रबंधन में उपयोगी उत्पादकों की खोज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें