फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: देश में पहली बार 24 घंटे में 4,187 लोगों की मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा मामले

Sat, 08 May 2021 10:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 4,187 लोगों की मौत हो गई जो कि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की सबसे अधिक संख्या है। संक्रमितों की संख्या की बात करें तो एक दिन में  401522 लोग कोरोना की चपेट में आए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश में जहां पिछले तीन दिन से हर रोज 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खतरनाक होने से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में  4,01,078 नए कोरोना मरीज मिल हैं। देश में पहली बार एक दिन में 4,187 लोगों ने दम तोड़ा है। महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,38,270 पहुंच गई।
विज्ञापन



सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा जारी है। पिछले 24 घंटे में 3,18,609 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,79,30,960 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 37,23,446 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 

 

विज्ञापन

82 दिनों दोगुनी हुई संक्रमितों की संख्या

देश में 14 फरवरी, 2021 से लेकर 7 मई, 2021 तक कोरोना के 1,09,68,039 मामले आ चुके हैं, जबकि 30 जनवरी 2020 से लेकर 14 फरवरी 2021 तक इससे कम मामले  (1,09,16,481) आए थे। इस आंकड़े से साफ पता चल रहा है कि बीते 82 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई।

टीकाकरण:  16.73 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 16,73,46,544 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें