फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में आज 2000 से भी कम कोरोना मामले, 133 दिन बाद आए सबसे कम संक्रमित

Tue, 04 Oct 2022 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटे में देश में 1968 मामले सामने आए हैं। कई दिनों बाद ऐसा हुआ है कि दैनिक मामले दो हजार से भी नीचे दर्ज किए गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 34,598 पहुंच गई। 
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में दैनिक कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 1968 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,99,466 हो गई।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 133 दिनों बाद ऐसा हुआ है कि कोरोना दैनिक मामले दो हजार से भी नीचे पहुंच गए हैं। जबकि, सोमवार को 3,011 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले  23 मई को 24 घंटे में 1,675 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। कल तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,126 थी, जो आज कम होकर 34,598 पहुंच गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,716 हो गई। इन 15 मामलों में वे आठ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,528 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें