फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: 'बड़े बाबुओं' की विदेशों में ट्रेनिंग पर पाबंदी जारी रहेगी, कार्मिक मंत्रालय का फैसला

Mon, 05 Apr 2021 06:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गत वर्ष जून में प्रशिक्षण निलंबित रखने का आदेश दिया थाा
  • कार्मिक मंत्रालय ने इसे जारी रखने पर मुहर लगाई
विज्ञापन
Department of personnel training DOPT - फोटो : फाइल (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने देश के नौकरशाहों की विदेशों में ट्रेनिंग को निलंबित रखने का निर्णय आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। नए आदेश तक पूर्व में लिया गया निर्णय कायम रहेगा। कार्मिक मंत्रालय ने पिछले साल जून में कहा था कि वर्ष 2020-21 के दौरान कोविड-19 महामारी फैलने के कारण अफसरों का विदेश में कोई प्रशिक्षण नहीं होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि नौकरशाहों का विदेश में प्रशिक्षण 'अगले आदेश तक' स्थगित रहेगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी), कैडर नियंत्रण करने वाले प्राधिकरण (संबंधित मंत्रालयों के) और केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नौकरशाहों के लिए संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विदेशों में प्रशिक्षण आयोजित करते हैं।

मंत्रालय ने जून 2020 के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि सूचित किया जाता है कि कोविड-19 महामारी और इस कारण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान विदेशों में प्रशिक्षण का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक अप्रैल के आदेश में कहा कि इस सिलसिले में सभी कैडर नियंत्रण करने वाले प्राधिकरण और केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि अगले आदेश तक विदेशों में प्रशिक्षण का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें