फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की मदद को बढ़े हाथ: जर्मनी से आए 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर

Tue, 04 May 2021 07:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन/लंदन/ह्यूस्टन/नई दिल्ली।

सार

  • ब्रिटेन ने भेजे 450 ऑक्सीजन सिलिंडर, 1000 वेंटिलेटर भी भेजेगा 
  • भारतवंशी अरबपति विनोद खोसला देंगे 1 करोड़ डॉलर की सहायता
विज्ञापन
ऑक्सीजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में लगातार तीन लाख से ज्यादा नए केस मिलने के बाद विदेशों से मदद का सिलसिला जारी है। जर्मनी ने जहां चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर व ब्रिटेन ने 450 ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे हैं वहीं, भारतवंशी अरबपति कारोबारी विनोद खोसला ने एक करोड़ डॉलर की राशि की मेडिकल आपूर्ति भेजने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने सी-17 एयरक्राफ्ट से 4  क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर जर्मनी से एयरलिफ्ट कर हिंडन एयरबेस पहुंचाया। 450 ऑक्सीजन सिलिंडर भी ब्रिटेन से एयरलिफ्ट कर चेन्नई एयरबेस पर पहुंचाए गए हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की तरफ से भेजे गए रेमडेसिविर की 1,25,000 शीशियां सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं।  

 उधर, भारतवंशी अरबपति कारोबारी विनोद खोसला ने भी भारतीय अस्पतालों को मेडिकल आपूर्ति के लिए एक करोड़ डॉलर की राशि दान देने को कहा है। सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक खोसला ने कहा, यह पर्याप्त नहीं है, मुझे हर दिन 20,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स, 15,000 सिलेंडर, 500 आईसीयू बिस्तर, 100 वेंटिलेटर, 10,000 बिस्तर के अनुरोध मिल रहे हैं। हमें तत्काल बहुत कुछ करने की जरूरत है।
विज्ञापन


मोदी-जॉनसन में वर्चुअल बैठक आज
बढते कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगलवार को वर्चुअल बैठक करेंगे। दोनों देशों में रिश्तों की मजबूती और द्विपक्षीय सहयोग पर भी बात करेंगे। बैठक के बाद दोनों नेता ‘रोडमैप-2030’ को लॉन्च करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया : भारत से लौट रहे लोगों पर प्रतिबंध का बचाव
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत से लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने और जेल की सजा तथा जुर्माने के प्रावधान को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के ‘सर्वोत्तम हित’ में है और यह कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकेगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में 14 दिन बिताने वाले अपने नागरिकों के लौटने पर मुकदमा चलाने की धमकी दी है। साथ ही 66,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाने को भी कहा है।  

क्रिक्रेट ऑस्ट्रेलिया करेग 50 हजार डॉलर की मदद
कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए भारत की मदद के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए)आगे आया है। सीए ने  ऐलान किया है कि वह कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत को 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दान करेगा। सीए के साथ, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन और यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया भारत की मदद के लिए धन जुटाएगा।

सीए ने एक बयान जारी करते हुए कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरी दोस्ती है और वह 50 हजार डॉलर करने का फैसला लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा, पैट कमिंस और ब्रेट ली ने पिछले सप्ताह हमारा दिल जीता जब उन्होंने भारत की मदद के लिए पैसे दान किए। उसी भावना में हम ऑस्ट्रेलियाई क्त्रिस्केटर्स एसोसिएशन और यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के साथ धन जुटाने का काम कर रहे हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा, हम भारत के लोगों को सहायता प्रदान करेंगे। ऑक्सीजन, टेस्टिंग किट और टीकों के साथ स्वास्थ्य प्रणाली पर भी काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें