फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 : जानवरों को कोरोना से बचाने के लिए हरियाणा में बना टीका, एनोकोवैक्स डेल्टा व ओमिक्रॉन वैरिएंट से देगा सुरक्षा

Sat, 11 Jun 2022 07:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

टीके के अलावा श्वान में कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए एक जांच किट भी लॉन्च की गई। अभी तक बाजार में इस तरह की कोई किट उपलब्ध नहीं है। इसे कैन कोव-2 एलाइजा किट नाम दिया है। 
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश में अब जानवरों का भी टीकाकरण किया जा सकता है। हरियाणा के आइसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर आन इक्विंस (एनआरसी) ने देश का पहला टीका तैयार किया है जो कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन जैसे घातक वैरिएंट से भी जानवरों की सुरक्षा कर सकता है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने एक जांच किट भी तैयार की है, जिससे श्वान में कोरोना का पता लगा सकते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीका और जांच किट को लॉन्च किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट को आइसोलेट कर एनोकोवैक्स नामक टीका तैयार किया है। शुरुआत में इसका इस्तेमाल श्वान, शेर, तेंदुआ, चूहा, खरगोश पर किया जा सकता है।  

44 करोड़ के सालाना नुकसान से बचाएगी किट
आइसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्रा के अनुसार एक और किट को लॉन्च किया है, जिसका नाम सुररा एलिजा किट रखा गया है। इसके जरिए ट्रिपैनोसोमा इवांसी नामक संक्रमण के बारे में पता किया जा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक इस संक्रमण की वजह से देश में पशुधन उत्पादकता को सालाना 44.70 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


श्वान में पता चलेगी एंटीबॉडी
टीके के अलावा श्वान में कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए एक जांच किट भी लॉन्च की गई। अभी तक बाजार में इस तरह की कोई किट उपलब्ध नहीं है। इसे कैन कोव-2 एलाइजा किट नाम दिया है। यह किट विशिष्ट न्यूक्लियो कैप्सिड प्रोटीन आधारित तकनीक पर तैयार की है। किट की खोज व उत्पादन भारत में हुआ है। इसके लिए एक पेटेंट दायर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें