फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण : देश में 11 दिनों में 20 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गए टीके

Wed, 27 Jan 2021 03:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव के लिए मंगलवार तक देश में 20 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 11वें दिन पांच राज्यों में 194 सत्रों में शाम सात बजे तक 5,615 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें तमिलनाडु में 4,926, कर्नाटक में 429, राजस्थान में 216, तेलंगाना में 35 और आंध्रप्रदेश में नौ लोगों का टीकाकरण हुआ।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक कुल मिलाकर 20.29 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 20,29,424 लोगों को टीके की खुराक दी गई।’

मंत्रालय ने कहा कि गणतंत्र दिवस के कारण मंगलवार को राज्यों में टीकाकरण के लिए सीमित सत्र का आयोजन किया गया। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक सबसे ज्यादा कर्नाटक में 2,31,601 लोगों का टीकाकरण हुआ है। ओडिशा में 1,77,090, राजस्थान में 1,61,332 और महाराष्ट्र में 1,36,901 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें