फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 update : देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामलों की संख्या बढ़कर 102 पहुंची

Wed, 13 Jan 2021 03:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या बुधवार को 102 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।मंगलवार को नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या 96 थी।

विज्ञापन

मंत्रालय ने बुधवार को कहा,‘‘ ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या आज 102 हो गई है।’’ संबंधित राज्य सरकारों ने इन लोगों को निर्दिष्ट स्वास्थ्य केन्द्रों में एक कमरे में पृथक-वास में रखा है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है और इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और राज्यों को निगरानी बढ़ाने, निरुद्ध क्षेत्रों, जांच और आईएनएसएसीओजी को नमूने भेजने के संबंध में लगातार सुझाव दिए जा रहे हैं।

ब्रिटेन में मिला कोरोना का यह नया स्ट्रेन भारत समेत अब तक दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों को उनके राज्यों में कोरोना केयर केंद्रों में अलग-अलग कमरों में आइसोलेशन में रखा गया है। इनके परिजनों और निकट संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। सभी की सेहत पर लगातार नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक के लिए दोनों देशों के बीच उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया था। 8 जनवरी से उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें