फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: कर्नाटक के मंत्री का बयान- उम्मीद नहीं थी कि इतने मामले बढ़ेंगे

Wed, 08 Jul 2020 04:15 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
के सुधाकर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि शहर में कोविड-19 के मामलों में इतनी वृद्धि की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि ये जो वृद्धि हो रही है, उसके जुलाई के अंत तक होने की संभावना थी, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि सरकार स्थिति से निपटने को तैयार है।

विज्ञापन


सुधाकर ने कहा, ‘बंगलूरू में लॉकडाउन में छूट देते समय हमें पता था कि मामले बढ़ेंगे, लेकिन हमें जो सूचना मिली थी उससे इनके इतना बढ़ने का अंदाजा नहीं था।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘इतने मामले जुलाई के अंत तक आने की उम्मीद थी, लेकिन यह थोड़ा पहले हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है, हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं और किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

राज्य में सात जुलाई की शाम तक कोविड-19 के 26,815 पुष्ट मामले थे, जिनमें से 416 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और 11,098 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमे से 11,316 मामले बंगलूरू शहर के हैं। मंगलवार को भी यहां सामने आए 1498 नए मामलों में से करीब 800 बंगलूरू शहर से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें