फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस का बढ़ता खतरा..52 हजार पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय

Thu, 07 May 2020 01:10 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 52,345 हो गई है। इनमें से 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 15 हजार लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य सरकारों की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, देश में अब तक 1702 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बुधवार को जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर संक्रमित मरीज शहरी इलाकों के स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षा कर्मी हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में उच्च मृत्यु दर की बात कही है।

हालांकि इसके साथ ही केरल में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आने जैसे राहत भरी खबर भी आई है। वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं जो एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार से रोजाना शाम को कोरोने के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी से जुड़ी जानकारी देना बंद कर दिया है। ऐसे में राज्य सरकारों से मिली जानकारी के मुताबिक पीटीआई ने जानकारी दी है कि देश में अब तक कुल 52345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1702 लोगों की मौत हुई। वहीं 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में 1233 संक्रमित 

महाराष्ट्र में 1233 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इससे मरीजों की संख्या 16,758 हो गई है। वहीं, एक दिन में 34 मरीजों की मौत हो गई। साथ ही, मुंबई में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10,714 हो गई है।

इसके अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और पंजाब कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य हैं।

केरल में भी 500 से ज्यादा कोरोना के मामले हैं, परंतु बुधवार को वहां एक भी मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश के अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश लोगों के ठीक होने के कारण राज्य में सक्रिय मामले भी सिर्फ 30 रह गए हैं।

548 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

देशभर के अस्पतालों में अब तक 548 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स संक्रमित हुए हैं। इसमें वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, सुरक्षा गार्ड, लैब सहायक, परिचारक, कपड़े धोने वाले व रसोई में काम करने वाला स्टाफ शामिल नहीं। दिल्ली में 69 डॉक्टर, 274 नर्स और पैरामेडिक्स संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें