अपराध शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई में उपनगर गोरेगांव में एक गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनिटाइजर जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे।
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनिटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम में मास्क और सैनेटाइजर को रखा गया था।