फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18088 नए मामले, मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार

Wed, 06 Jan 2021 11:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
covid 19 - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19,078 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 264 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी।

 
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,03,74,932 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 264 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,50,114 हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 21,314 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 99,97,272 लाख लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,27,546 रह गए हैं।

विज्ञापन


सक्रिय मामलों में भारत 10वें नवंबर पर 
 दुनियाभर में 8.68 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 18.75 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 10वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें