फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का स्थिर संवर्धन करने में हासिल की सफलता

Sat, 30 May 2020 06:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का स्थिर संवर्धन (कल्चर) करने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने मरीजों के नमूने से इसमें सफलता पाई।

विज्ञापन


प्रयोगशाला में वायरस के संवर्धन की क्षमता से वैज्ञानिकों को वैक्सीन विकसित करने और संभावित दवाओं के परीक्षण में मदद मिल सकती है। सीसीएमबी के वायरोलॉजिस्ट डॉ कृष्णन एच हर्षन के नेतृत्व में शोधार्थियों की टीम ने नमूनों से संक्रामक वायरस को अलग किया है।  

दरअसल, कोरोना वायरस एसीई-2 रिसेप्टर प्रोटीन के साथ मिलकर मनुष्य के सांस लेने के मार्ग में एपीथीलियल कोशिकाओं को संक्रमित करता है। सांस की नली में एपीथिलियल कोशिकाएं प्रचुरता से एसीई-2 रिसेप्टर प्रोटीन को छोड़ती हैं। जिससे इस वायरस के मरीज की सांस नली में इंफेंक्शन का खतरा बढ़ जाता है।  ऐसे में वैज्ञानिक जब वायरस कल्चर करते हैं तो यह स्थिर होना चाहिए। इसका अर्थ है कि वायरस कल्चर (संवर्धन) लगातार होना चाहिए, इसलिए इसे स्थिर संवर्धन भी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें