फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर 8500 से ज्यादा मामले आए सामने 

Sun, 12 Jun 2022 08:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 44, 513 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, एक दिन पहले तक इनकी संख्या 40,370 थी। देश में पिछले 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, चार लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामले - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या कल की तुलना में 253 ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 8329 नए कारोना मरीज सामने आए थे। 

विज्ञापन


आए दिन बड़ी संख्या में नए कोरोना मरीज मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 44, 513 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, एक दिन पहले तक इनकी संख्या 40,370 थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में चार मरीजों की मौत हुई। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। देश में अब तक 524761 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। 




संक्रमण दर में इजाफा 
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.71 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र और केरल में संक्रमण की रफ्तार तेज
महाराष्ट्र और केरल दो ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण का बुरा हाल है। इनके बाद तीसरा नंबर दिल्ली का है, यहां भी कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए मामले मिले हैं, जोकि 13 मई को दर्ज 899 के बाद सबसे अधिक हैं। वहीं, 19326 टेस्ट में से 4.11 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 10 मई को 4.4 फीसदी संक्रमण दर थी, लिहाजा एक महीने बाद संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। शुक्रवार तक संक्रमण दर 3.11 फीसदी दर्ज की गई थी। 

महाराष्ट्र में कोरोना के 2946 मामले
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2,946 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 79,10,577 हो गई, जबकि दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,47,870 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है कि मुंबई शहर में संक्रमण के 1,803 मामले सामने आए हैं। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 16,370 है। गोंडिया एकमात्र जिला है, जहां फिलहाल कोई उपचाराधीन रोगी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें