फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: महामारी की चपेट में आए कोरोना वॉरियर्स, देश में 61 हजार से अधिक जवान संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 04:16 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्यूटी करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां रोजाना 60-70 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन में ढील के बाद से स्थिति और खतरनाक हो गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब इसकी चपेट में बड़ी संख्या में कोरोना वॉरियर्स भी आने लगे हैं। इनमें देश में आम लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से लेकर देश की सीमा पर डटे जवान भी शामिल हैं। हाल ही में इंडियन पुलिस फाउंडेशन द्वारा जारी किए गए आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन


इसके मुताबिक देश में कुल पुलिस जवानों की तादाद की बात करें तो ये करीब 30 लाख 35 हजार 632 है। इनमें से करीब 61,935 जवान कोविड-19 से संक्रमित हैं। 25,013 जवानों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि 373 की मौत हो चुकी है।

सीआरपीएफ के जवान इसके चपेट में सबसे अधिक आए हैं। इसके अलावा आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई भी जवान इससे संक्रमित नहीं हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हैं। यहां पर इनकी संख्या 14067 है। यहां आठ हजार जवानों को क्वारंटीन किया गया है जबकि 142 की अब तक मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां पर 4,500 कोविड-19 से संक्रमित हैं। यहां अब तक 20 जवानों की मौत हुई है। इसके बाद झारखंड का नंबर है, जहां पर 3640 पुलिसकर्मी इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां पर कोविड-19 से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 3600 है और 18 जवानों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा असम में  3,455 जवान इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें