देश में कोरोना वायरस संक्रमित पहला मरीज 30 जनवरी को सामने आया था। तब से लेकर 1 मार्च तक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3 थी लेकिन 2 से लेकर 14 अप्रैल तक मरीजों की संख्या बढ़ती गई। शुरूआत से लेकर लॉकडाउन-1 के आखिरी दिन यानि 75 दिन में इन मरीजों की संख्या 10 हजार पार हो गई। जबकि 15 से 22 अप्रैल के बीच महज आठ दिन के भीतर मरीज 10 से बढ़कर 20 हजार पार हो गए।
लॉकडाउन 2.0 की घोषणा से अब तक रिकवरी दर
तारीख रिकवरी (फीसदी में)
- 14 अप्रैल 09.99
- 15अप्रैल 11.41
- 16अप्रैल 12.02
- 17 अप्रैल 13.06
- 18 अप्रैल 13.85
- 19 अप्रैल 14.19
- 20 अप्रैल 14.75
- 21 अप्रैल 17.48
- 22 अप्रैल 19.36