फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In India: कोरोना के दैनिक मामलों में फिर हुआ इजाफा, पिछले 24 घंटे में मिले 38617 संक्रमित

Wed, 18 Nov 2020 09:46 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 38 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 38,617 नए मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख को पार कर गई है। मंगलवार को 29,164 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 83 लाख हो गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,617 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 474 रही है। वहीं, देश में अब तक कुल 89,12,908 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 44,739 मरीजों के कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद देश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 83,35,110 हो गई है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामले पांच लाख से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 4,46,805 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 6,596 की कमी हुई है। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक कुल 1,30,993 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें