फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Coronavirus Cases: कोरोना के दैनिक मामलों में आई सबसे अधिक गिरावट, एक दिन में सामने आए 36469 मामले

Tue, 27 Oct 2020 01:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोनावायरस केस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों में हाल के समय की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को कोविड-19 के 36,469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 72 लाख को पार कर गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36,469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 488 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79,46,429 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 72 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 72,01,070 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 63,842 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। 
विज्ञापन


देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,25,857 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 27,860 मामलों की गिरावट हुई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,502 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें