फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 India: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 12923 नए मरीज

Thu, 11 Feb 2021 02:39 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत मे कोरोना मामले: कोरोना वैक्सीन लगवाती एक महिला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,923 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 11,067 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,923 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,08,71,294 हो गई है। वहीं, इस दौरान 108 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई है।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,73,372  हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,764 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन

 



आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,42,562 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 70,17,114 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 10 फरवरी तक कोविड-19 के कुल 20,40,23,840 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसमें से 6,99,185 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें