फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दैनिक मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 11649 नए मरीज

Mon, 15 Feb 2021 09:58 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,649 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,649 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,16,589 हो गई है। वहीं, इस दौरान 90 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,732 हो गई है।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,21,220 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9,489 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन

 



आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,637 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 82,85,295 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें